महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को मनाया जाएगा मद्य निषेध संकल्प दिवस

महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जा रहा है। रायसेन स्थित महामाया चौक पर 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे जिला स्तरीय मद्य निषेध संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने मद्य निषेध संकल्प दिवस के जिला स्तरीय आयोजन के लिए सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री पंकज जैन को नोडल अधिकारी तथा सीएमओ रायसेन श्री ओमप्रकाश भदौरिया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मद्य निषेध संकल्प दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गो में बढ़ी हुई मदिरा पान एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थ, द्रव्यों के सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम करना है। साथ ही मादक पदार्थो, द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक कर नशामुक्ति के लिए प्रेरित करना है। मद्य निषेध संकल्प दिवस पर विद्यालयों तथा महाविद्यलयों में मद्यनिषेध पर सेमीनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शन, वाद-विवाद, निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्वेच्छा से मदिरा पान त्यागने वाले लोगों को शपथ दिलाने के साथ ही संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे।

  • Related Posts

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…