शहीद दिवस 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनिट का मौन

शहीद दिवस 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस और शहीदों की स्मृति में प्रदेश में पूर्वाह्न 11 बजे 2 मिनिट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में शासन के समस्त विभाग प्रमुखों, प्रदेश के सभी संभागायुक्तों एवं कलेक्टर्स को पत्र द्वारा सूचित किया है।

कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने इस हेतु जिले के समस्त जिला प्रमुखों को 30 जनवरी को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में निर्धारित समय पर मौन धारण किये जाने तथा उस दौरान सभी कार्य एवं गतिविधियां रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। दो मिनिट का मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना व्यावहारिक रूप से सायरन बजाकर दी जाएगी। आवाज सुनकर सभी व्यक्ति जहाँ खड़े हों, वहीं मौन धारण करेंगे। यथासंभव पूर्वान्ह 11 बजे के पहले एक स्थान पर आस-पास के सभी व्यक्ति एकत्रित होकर सामूहिक रूप से मौन धारण करेंगे।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…