HDFC Bank Q4 Results: बैंक का शुद्ध मुनाफा 15.4% बढ़कर 7,280 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के एकीकृत शुद्ध लाभ में मार्च तिमाही में 15.4 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस तरह वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में बैंक को 7,280.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा है कि पिछले साल जनवरी से मार्च के दौरान बैंक को 6,300.81 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। जनवरी-मार्च, 2020 के दौरान बैंक की परिचालन से आय, ब्याज से आय और अन्य आय में बढ़ोत्तरी से बैंक के शुद्ध लाभ में वृद्धि हुई। हालांकि, इस अवधि में फंसे हुए कर्ज के एवज में किए जाने वाले प्रावधान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

HDFC Bank ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही यानी इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच बैंक की कुल एकीकृत आय बढ़कर 38,287.17 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई। पिछले साल जनवरी से मार्च की अवधि में यह आंकड़ा 33,260.48 करोड़ रुपये का था।

HDFC Bank ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक वह वित्त वर्ष 2019-20 के मुनाफे के लाभांश का भुगतान नहीं करेगा। केंद्रीय बैंक ने कोविड-19 संकट को देखते हुए सिस्टम में नकदी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सभी बैंकों को निर्देश दिया था वे वित्त वर्ष 2019-20 के मुनाफे के लाभांश का भुगतान अभी ना करें।

इसी वजह से शनिवार को HDFC Bank की शनिवार को आयोजित बैठक में 31 मार्च, 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए अंतिम लाभांश देने के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…