इंडियन क्रिकेटर्स पर गिरेगी गाज, BCCI कर सकती है फीस में कटौती

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए टाला गया है. जिस कदर कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा उससे देखते हुए इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना बेहद कम रह गई हैं. बीसीसीआई ने स्वीकार किया है कि आईपीएल रद्द होने की स्थिति में बोर्ड को चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान भुगतना होगा. बीसीसीआई के चीफ सौरव गांगुली ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल रद्द होने की गाज क्रिकेटर्स पर भी गिरेगी.

सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल रद्द होने की स्थिति में टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की फीस में कटौती होगी. बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 29 मार्च से होना था. लेकिन मार्च के दूसरे हफ्ते में इसे 15 अप्रैल तक टाला गया. दूसरा लॉकडाउन लगने के बाद आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया.

सौरव गांगुली ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, ”हम देख रहे हैं कि कितना बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. नुकसान का आंकलन होने के बाद ही हम कोई कदम उठा सकते हैं. अनुमान है कि आईपीएल नहीं होने पर चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा जो कि काफी बड़ा है. अगर आईपीएल हो जाता है तो फिर में खिलाड़ियों की फीस में किसी तरह की कटौती नहीं करेंगे और चीजों को संभाल लेंगे.”

बता दें कि फिलहाल भारत में कोरोना वायरस की वजह से काफी गंभीर हालात बने हुए हैं. लॉकडाउन 3.0 17 मई तो खत्म होने जा रहा है. लेकिन सरकार ने पहले ही एलान कर दिया है कि 18 मई से लॉकडाउन 4.0 शुरू होगा. भारत में कोरोना वायरस के करीब 82 हजार मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि लॉकडाउन 4.0 में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की इजाजत मिल सकती है.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…