असम: बीजेपी नेता पर बलात्कार की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार

असम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना असम के हजोई जिले की है. बीजेपी नेता पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की.

आरोपी की पहचान कमरूल हक चौधरी के तौर पर हुई है. आरोपी नेता हजोई जिले के बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष है. असम के मध्य जिला में आईपीसी की धारा 376, 511 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ है.

हजोई जिले के एएसपी सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि लंका पुलिस थाने की एक महिला ने नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 11 मई को दर्ज शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता ने अपने घर में उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की. एएसपी ने कहा, ‘शिकायत में कहा गया कि आरोपी व्यक्ति ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स छुए. इसके बाद शिकायत दर्ज की गई. हमने केस दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.’

पुलिस ने आरोपी नेता को शुक्रवार को हजोई जिले के शंकरदेव नगर की स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने बहाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दूसरी ओर, इस घटना के सामने आने के बाद असम बीजेपी ने आरोपी नेता को पार्टी से निकाल दिया. असम बीजेपी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कमरूल हक चौधरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है. यह कार्रवाई असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए की गई है.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…