वित्त विभाग द्वारा वेतन पुनरीक्षण की तीसरी किश्त के संबंध में आदेश जारी

भोपाल

वित्त विभाग द्वारा मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अंतर्गत हुए वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप देय बकाया राशि की तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान मई-2020 में किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे।

इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आज परिपत्र जारी कर कहा गया है कि कोविड-19 की आपदा के नियंत्रण के लिये अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता के दृष्टिगत मई-2020 में देय तृतीय तथा अंतिम किश्त के भुगतान को आगामी आदेश तक के लिये स्थगित किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक की सेवानिवृत्ति/सेवात्याग/मृत्यु की स्थिति में तृतीय एवं अंतिम किश्त का भुगतान तत्काल किया जायेगा।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…