मध्य प्रदेश में पुजारियों को मिलेगा गुजारा भत्ता, सरकार ने जारी की राशि

भोपाल: मध्य प्रदेश के मठ-मंदिर के पुजारियों को खर्च चलाने में दिक्कत न हो इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने 8 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं. इस बात की जानकारी धर्मस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) मनोज श्रीवास्तव ने दी. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से मठों और मंदिरों के पुजारियों को खर्च चलाने में दिक्कत न हो इसके लिए सरकार ने यह राशि जारी की है.

धर्मस्व विभाग के एसीएस मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि शिवराज सरकार की तरफ से जारी 8 करोड़ रुपए का प्रयोग पूजारियों को गुजारा भत्ता दिए जाने के तौर पर किया जाएगा. इसका लाभ राज्य के सभी छोटे-बड़े मठों के पुजारियों को मिलेगा.

आपको बता दें कि पिछले दिनों कमलनाथ (Kamalnath) ने सीएम शिवराज को पत्र लिख कर छोटे-बड़े मठ में पूजा के लिए 5,000 रुपये प्रति माह, जबकि पुजारियों को 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने की मांग की थी.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…