फुटबॉल में जर्मन लीग बुंदेसलीगा शुरू हो चुकी, 28 मई से ऑस्ट्रेलिया में रग्बी लीग के मुकाबले भी होने हैं

कोरोनावायरस के कारण मार्च से खेल बंद थे, लेकिन इनकी वापसी शुरू हो गई है। शनिवार से जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा शुरू हुई। 28 मई से ऑस्ट्रेलिया में नेशनल रग्बी लीग के मुकाबले भी होने हैं। भले ही कई चिंताओं के बीच खेल की शुरुआत हो रही है, लेकिन इसे बड़ा कदम कहा जा सकता है।

कोरोना जब तक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक फैंस स्टेडियम नहीं आ सकेंगे। उन्हें टीवी या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही इसे देखना होगा। बिना फैंस के खेल नेचुरल नहीं दिखता।

60 प्रतिशत लोग खेल शुरू करने के पक्ष में
मार्च में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच में हमें ऐसा दिखा था। लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या बिना फैंस के खेल जिंदा रहेगा। क्या फैंस को टीवी या ऑनलाइन खेल देखने में रुचि होगी। क्या खिलाड़ी खाली स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे। कोरोना के बाद चीजें पूरी तरह बदल गई हैं। मैंने टि्वटर पर लोगों से खेल को बिना फैंस के कराने को लेकर सर्वे किया। इसमें से लगभग 60 फीसदी लोगों का मानना है कि किसी भी परिस्थिति में खेल का आयोजन होना चाहिए।

आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप पर सस्पेंस
बुंदेसलीगा के अलावा कई और खेल अगले कुछ हफ्तों में शुरू होंगे। इससे हमें पता चल जाएगा कि फैंस का टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खेल को लेकर आखिर मूड क्या है। इस बीच सभी आईपीएल के आयोजन को लेकर चर्च कर रहे हैं। इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। क्या यह टी20 वर्ल्ड कप की जगह हो सकता है। यह सवाल है। 28 मई को आईसीसी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। अगले 10 दिन हमें खेल प्रशासकों को बीच टकराव देखने को मिल सकते हैं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…