जम्मू के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, 2 आतंकी भी मारे गए

डोडा: जम्मू-कश्मीर में डोडा के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जिसमें अभी तक 2 आतंकी मारे गए जबकि 1 जवान भी शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों ने सुबह जल्दी ही आतंकियों के ठिकाने का पता लगने के बाद से घेराबंदी शुरू की थी.

बता दें कि आतंकियों के एनकांउटर के लिए 10 राष्ट्रीय रायफल, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन कर रही है. डोडा के जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एनकांउटर शुरू किया गया.

ये आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के हैं, जो डोडा के जंगल में छिपे हैं. दरअसल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी घाटी में हमला करने की फिराक में हैं. लेकिन सुरक्षाबल उन्हें कामयाब होने नहीं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नागरिकों को ढाल बनाकर उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर चलाईं गोलियां, एक ग्रामीण की मौत

इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के चाकुरा गांव से सर्च ऑपरेशन के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के हथियारों बड़ा जखीरा बरामद किया था. जिसमें 1 सेल्फ लोडिंग रायफल, 2 पिस्टल, कई बैटरी, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद था.

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…