राजस्थान के मख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत बोले- केंद्र का पैकेज नाकाफी है

राजस्थान के मख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित पैकेज को नाकाफी बताते हुए कहा कि इस पैकेज में राज्य सरकारों को कोई अधिक राहत नहीं दी गई है। पैकेज पर उन्होंने कहा कि देर आए, दूरस्त आए, लेकिन इसमें बड़ा कुछ भी नहीं है। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार को प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

राज्य के बीच तालमेल का काम केंद्र सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए वाहन उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मनरेगा में राज्यों की अधिक मदद करनी चाहिए।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रही है। शेल्टर होम में उनके ठहरने और बसों के माध्यम से उनके गृह राज्य की सीमा तक पहुंचाने का प्रबंध किया है। श्रमिक स्पेशल बसें चलाई जाएगी।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…