आज से मिलेंगे भोपाल-हबीबगंज स्टेशन से रेल टिकट, रिफंड 25 मई से मिलेगा

भोपाल।
रेल यात्रियों को ऑनलाइन रेल टिकट के अलावा शुक्रवार से रेलवे काउंटरों से भी रेल टिकट मिलेंगे। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते रद की गईं ट्रेनों के टिकट 25 मई से ही रिफंड होंगे। रेलवे बोर्ड ने गुरुवार शाम को आदेश जारी कर दिए हैं। रेलवे 1 जून से अप-डाउन की 200 ट्रेनें चलाने वाला है। इनमें भोपाल रेल मंडल से अप-डाउन की 28 ट्रेनें गुजरेंगी। इन्हीं में हबीबगंज से चलने वाली शान-ए-भोपाल व जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। पूर्व से चलाई जा रही 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के रेल टिकट ऑनलाइन मिल रहे थे। 1 जून से चलने वाली ट्रेनों की बुकिंग भी गुरुवार सुबह से ऑनलाइन शुरू हुई थी लेकिन शाम को रेल काउंटर से टिकट बेचने का निर्णय लिया है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी ने बताया कि भोपाल, हबीबगंज समेत सभी बड़े स्टेशनों से से टिकट मिलेंगे। जरूरत के हिसाब से टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुरू में एक-एक काउंटर खोले जाएंगे। यात्रियों को एक-दूसरे से शारीरिक दूरी रखनी होगी, नियमों का पालन नहीं करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई होगी। मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…