MP के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट को वापस मिला बंगला, स्टाफ को बुलाकर सौंपी गई चाबी

भोपाल: लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के मंत्रियों के बंगले को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्रियों के बंगले खाली करवाने को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. 2 दिन पहले ही पू्र्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया गया था. लेकिन शुक्रवार 22 मई को संपदा संचालनालय ने ये सील खोल दी और तरुण भनोट के स्टाफ को बुलाकर बंगला सुपुर्द कर दिया गया.

बता दें कि 4 दिन पहले कांग्रेस के 23 मंत्रियों को संपदा संचालनालय (Directorate of Estates) ने सरकार की तरफ से बंगला खाली करने का नोटिस दिया था. जिसके बाद ना ही कांग्रेस के इन पूर्व मंत्रियों ने बंगले खाली किए और ना ही कोई जवाब दिया था. जिसके चलते संपदा संचालनालय ने तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया था.

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया था. कांग्रेसियों का कहना था कि जहां एक तरफ भाजपा सरकार लॉकडाउन का पालन करने की बातें कर रही है वहीं दूसरी तरफ कंटेनमेंट एरिया में जबरन बंगला खाली करा रही है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार बंगला पॉलिटिक्स खेल रही है.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…