मध्यप्रदेश: 25 से 26 बनेंगे नए मंत्री, दो दिन मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मुहर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को भी काफी माथापच्ची हुई। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। दो दिन की चर्चा के बाद यह तय हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार में 25 से 26 चेेहरों को शामिल किया जाएगा।

इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बाकी पांच लोग (प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव) तो कांग्रेस से भाजपा में आए चार नाम (बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव और हरदीप सिंह डंग) शामिल हैं। वहीं भाजपा से 15-16 लोगों को मौका मिल सकता है।
सत्ता और संगठन ने लगभग डेढ़ गुना नाम तय किए हैं जिनमें से दिल्ली बात करके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार को सुवासरा (मंदसौर) सीट से विधायक रहे हरदीप सिंह डंग भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रदेश नेतृत्व और संगठन से बातचीत की। डंग भी कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वे कमलनाथ सरकार बनने के कुछ समय बाद से ही भाजपा के संपर्क में थे।

24 सीटों पर उपचुनाव
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच बुधवार को प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार की मुलाकात हुई। पार्टी ने मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता और जिलाध्यक्ष को भोपाल बुलाकर बातचीत की। संगठन ने हाटपिपल्या से विधायक रहे दीपक जोशी को बुलाया और जीत को लेकर जोड़-तोड़ पर चर्चा की।

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…