सांसद प्रज्ञा ठाकुर के पोस्टर लगे, लिखा- गुमशुदा की तलाश, कोरोना महामारी में भोपाल की जनता परेशान

भोपाल. मध्य प्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। अब भोपाल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गुमशुदगी के पोस्टर लगे मिले हैं। यह पोस्टर शहर के कुछ हिस्सों में लगाए गए हैं। भोपाल की सांसद इस पूरे कोरोना संकट में अब तक जनता के सामने नहीं आई हैं।

पोस्टर में लिखा गया है कि कोरोना महामारी में भोपाल की जनता परेशान, सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहां लापता हैं। हालांकि, ये पोस्टर शहर में किसने लगवाए हैं, इसको लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। ये पहली बार नहीं है जब किसी नेता की गुमशुदगी के पोस्टर लगे। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ की गुमशुदगी के भी पोस्टर लग चुके हैं। सिंधिया समर्थक इमरती देवी के भी लापता होने के पोस्टर लगे थे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…