अमरनाथ यात्रा :वार्षिक अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से होगी शुरू , सभी लोगों के पास COVID-19 टेस्ट प्रमाणपत्र होना अनिवार्य

श्रीनगर । बाबा बर्फानी के भक्तों की इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। उनके लिए अच्छी खबर है। इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से आरंभ होकर 3 अगस्त रक्षाबंधन के दिन संपन्न हो गई। यानी यात्रा की अविध केवल 14 दिन रहेगी। यही नहीं बोर्ड ने यात्रा पर जाने वाले श्रद्धाुलओं की आयु सीमा भी निर्धारित कर दी है। साधुओं को छोड़कर यात्रा पर जाने वाले अन्य श्रद्धालु की उम्र 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा शुरू करने को लेकर निर्णय ले लिया है। यात्रा करने वाले सभी लोगों के पास COVID-19 टेस्ट प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य होगा।

यह जानकारी श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के पास COVID-19 टेस्ट प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने पर चैक किए जाएंगे परंतु यात्रा शुरू करने की अनुमति देने से पहले वायरस के लिए क्रॉस-चेक भी किया जाएगा। इसके अलावा साधुओं को छोड़कर सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…