जम्मू-कश्मीर में सीमा पर छह पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जम्मू में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का उद्घाटन किया। चीन और पाकिस्तान सीमा से सटे सड़कों और पुलों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।ये 6 पुल लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं।पश्चिमी क्षेत्र सहित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई सीमावर्ती बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इन पुलों का निर्माण दुश्मनों द्वारा निरंतर सीमा पर गोलीबारी के बावजूद समय पर पूरा कर लिया गया है।”

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच 5 मई को शुरू हुए गतिरोध के बाद भी सरकार ने सीमा सड़क संगठन से कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास स्थित क्षेत्र में अपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को जारी रखे। सिंह ने लद्दाख समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…