एसटीएफ को जांच में पता चला है कि ब्याज के पैसों को बाजार में लगाने में जय बाजपेयी, विकास दुबे की मदद करता था. नोटबंदी के पहले करीब 6.30 करोड़ रुपए की कैश धनराशि विकास दुबे ने 2% सूद पर चलाने के लिए जय बाजपेयी को दी थी.यूपी एसटीएफ को जांच के दौरान अहम जानकारी मिली है. ये जानकारी कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रहे जय बाजपेयी से जुड़ी है.जय बाजपेयी ने इस 2% को 5% करके मार्केट में कई कारोबारियों को दिया था. इसके बाद इस तरह की कई बड़ी धनराशि ब्याज पर कारोबारियों को जय वाजपेयी ने दी हुई थी जो पैसा विकास दुबे, जय बाजपेयी को देता था.विकास दुबे को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी कानपुर के एक बड़े उद्योगपति ने 2015 में गिफ्ट की थी. इसके अलावा जय बाजपेयी के जरिये ही विदेश में पैसा इंवेस्ट होने की बात एसटीएफ को पता चली है
अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…







