पश्चिमी नेपाल के विभिन्न हिस्सों में कुदरत का कहर, भूस्खलन से 12 लोगों की मौत और 19 लापता

पश्चिमी नेपाल के विभिन्न हिस्सों में हुए भूस्खलन की वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग लापता हैं। इस बीच, जोगीमारा इलाके में हुए एक भूस्खलन ने पश्चिमी नेपाल में पृथ्वी राजमार्ग को बाधित किया है। पिछले 48 घंटों से जारी बारिश के कारण नारायणी और देश की अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मानसून की बारिश अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी।यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजान क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण तीन बच्चों सहित सात लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने कहा कि पांच लोग शुक्रवार को पोखरा में सारंगकोट इलाके में एक मकान में भूस्खलन के कारण मारे गए थे। उन्होंने बताया कि एक ही घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, गुरुवार रात को भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में लामजुंग जिले के बिसशहर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और रुक्म जिले के आथबिस्कॉट इलाके में दो अन्य लोगों की जान चली गई। इस बीच, जाजोरकोट जिले में भूस्खलन से दो घर बह जाने से 12 लोग लापता हो गए। मायागड़ी जिले में एक भूस्खलन से उनके घर के बह जाने के बाद सात लोग लापता थे।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…