लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर धमाके में 100 से अधिक की मौत

लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक तथा घायलों का आंकड़ा 4000 से ज्यादा हो सकता है।सोसायटी के महासचिव जॉर्ज केटानेह ने कहा, ‘हमारे पास चार हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने के आंकड़े हैं, जिनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लेबनान रेड क्रॉस सोसायटी ने बुधवार को यह आशंका जतायी । इसके साथ ही घटना में मरने वाले लोगों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। अब भी कुछ लोग धराशायी हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के पास लगातार लोगों के मरने, घायल होने तथा धराशायी हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए लोगों के बारे में फोन आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से घायलों को बेरूत के बाहर स्थित अस्पतालों में भेजने की अपील की है क्योंकि यहां के अस्पताल घायल लोगों से भरे पड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि बेरूत के पोत क्षेत्र में मंगवार शाम भीषण विस्फोट हुआ था। शहर के गवर्नर ने बताया कि इस विस्फोट के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं तथा अस्पतालों में घायलों की भीड़ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस घटना में 78 लोग मारे गये हैं तथा चार हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…