बंगाल में पूरी तरह लॉकडाउन , मेट्रो सर्विस और उड़ानों पर से पाबंदी हटाने के संकेत

पश्चिम बंगाल में जल्द ही कुछ शर्तों के साथ बंद पड़ी मेट्रो सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (26 अगस्त) को इस बात के संकेत दिए। वहीं, उन्होंने बताया कि सितंबर में राज्य में तीन दिन पूरी तरह से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस से प्रभावित छह राज्यों से आने-जाने वाली उड़ानों पर से भी प्रतिबंध हटाने की तैयारी की जा रही है।

ममता बनर्जी ने कहा, “राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए अगले महीने (सितंबर) में तीन दिन 7, 11 और 12 तारीख को राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों का पालन करते हुए राज्य में मेट्रो सर्विस को जल्द ही शुरू किया जा सकता है। ममता ने कोरोना से अत्यधिक प्रभावित छह राज्यों से उड़ान सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को भी हटाने के संकेत दिए।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…