अफगानिस्तान में सौ से ज्यादा मौत, आई भीषण बाढ़, सैकड़ों घर तबाह हुए

काबुल: अफगानिस्तान के कई राज्यों में आई हुई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के मुताबिक देश में लगातार बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ की हालत बनी हुई है.बाढ़ की वजह से अब तक देश में 122 लोगों की मौत हो चुकी है और 147 लोग घायल हो गए. बाढ़ में फंसे कई लोग अब भी लापता भी बताए जा रहे हैं. मंगलवार रात को कई शहरों में हुई बाढ से कपिसा, काबुल, वारदक, पकतिया, खोस्त समेत कई शहरों में तबाही मची है. इनमें परवन प्रांत में सबसे ज्यादा तबाही आई है.

हालात से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और अफगानी सेना प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रही है. बाढ़ में अब तक करीब 1500 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं. भारी बारिश की वजह से एक हजार से ज्यादा हेक्टेयर में फसल बर्बाद हो गई है और 600 से ज्यादा जानवर मारे गए हैं.

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…