पैंगोंग में भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा

सूत्रों के मुताबिक, पैंगोग झील के दक्षिणी छोर पर शेनपाओ पहाड़ी के पास चीन ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन मुस्तैद भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया.लद्दाख में LAC पर तीसरी बार चीन को भारतीय सेना से पराजय का सामना करना पड़ा है. भारतीय सेना ने वॉर्निंग शॉट फायर करके चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम 5:30 से शाम 6:30 के बीच हुई. 25-50 चीन के सैनिकों ने रेज़ांग ला के उत्तर में बढ़ना शुरू किया. भारतीय इलाके में चीन के सैनिक आगे बढ़े थे. भारतीय सेना के वॉर्निंग शॉट के बाद चीन के सैनिक वापस लौट गए. पहले गलवान में चीन को हिंद की सेना का गर्दन तोड़ पराक्रम का सामना करना पड़ा. फिर 29-30 अगस्त की आधी रात को भारत ने चीन की घुसपैठ को नाकाम किया और फिर सोमवार शाम पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर चीन के सैनिकों को भारत ने खदेड़ दिया.

अब चीन ने उल्टा भारत पर उकसावे की कार्रवाई का आरोप लगाया है. चीन ने भारतीय सेना पर एलएसी पार करने का आरोप लगाया है. चीन का आरोप है कि भारतीय सेना ने LAC पर उकसाने की कारवाई की और चीन के सैनिकों पर गोलीबारी की. चीन के आरोपों पर भारतीय सेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है. इसी बीच, चीन के साथ रिश्तों पर भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बयान देते हुए कहा कि सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति से अलग नहीं है.

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…