भारतीय उच्च दूतावास पर पाकिस्तान में हिंदुओं ने की रैली, लगाए ये आरोप

पाकिस्तान में हिंदु समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शनकारी भारत में पिछले दिनों 11 अप्रवासी हिंदुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर विरोध कर रहे थे. भारतीय उच्च दूतावास के बाहर प्रदर्शन पर बैठे पाकिस्तान में रह रहे हिंदू आबादी प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रवासियों की मौत रहस्मयी तरीके से हुई है.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले महीने भारत में पाकिस्तान से भारत पहुंचे 11 अप्रवासी हिंदू प्रवासियों की मौत हो गई थी. हिंदु प्रवासियों की मौत राजस्थान के जोधपुर जिले में हुई थी

इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्च दूतावास पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रवासियों की मौत भारत के किसी सिक्रेट सर्विस के लिए काम कर रहे लोगों द्वारा जहर देने से हुई है. इन सभी प्रवासियों की मौतएक फार्महाउस में हुई थी.

इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्च दूतावास पर पाकिस्तान में अल्पसंख्य हिंदु समुदाय भारत में हुई घटना को लेकर आक्रोष में हैं. वे इस मामले में भारत सरकार से न्याय की अपील लगातार कर रहे हैं.

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…