इन शेयरों ने लगाई दौड़, जोरदार तेजी के साथ खुले भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजारों की अच्छे विदेशी संकेतों के दम पर आज जोरदार शुरुआत हुई है. निफ्टी में140 अंकों की तेजी है, ये 11340 के आस-पास ही ट्रेड कर रहा है.सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 38550 के ऊपर कारोबार कर रहा है. वायदा बाजार की वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी बैंक में जोरदार तेजी है. निफ्टी बैंक भी 500 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक इस वक्त 21950 के ऊपर बना हुआ है.

बाकी सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. IT और FMCG शेयरों में भी तेजी का ही रुख है. निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी में चढ़ने वाले
बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक, टाटा स्टील

निफ्टी में गिरने वाले
ONGC, टाइटन, डॉ. रेड्डीज, ब्रिटानिया, नेस्ले, ग्रासिम, सिप्ला

बैंक शेयरों में जोरदार तेजी
इंडसइंड बैंक, RBL बैंक, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI बैंक, फेडरल बैंक, SBI, कोटक महिंद्रा बैंक

ऑटो शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
बजाज ऑटो, TVS मोटर्स, अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स, मारुति, मदरसन सूमी, बॉश, महिंद्रा एंड महिंद्रा

मेटल शेयरों में मजबूती
जिंदल स्टील, SAIL, टाटा स्टील, JSW स्टील, हिंडाल्को, NALCO, हिंदुस्तान कॉपर, MOIL, कोल इंडिया

IT शेयरों में खरीदारी
टेक महिंद्रा, कोफोर्ज, विप्रो, इंफोसिस, TCS, HCL टेक

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…