रूस का अमेरिकी युद्धपोत खदेड़ने का दावा, अमेरिका का इनकार

मॉस्को। जापान के समुद्र में रूस और अमेरिकी नौसेनाओं के बीच रस्साकसी बढ़ गई है। रूस ने कहा है कि जापान के समुद्र में उसके युद्धपोत ने अवैध गतिविधियां कर रहे एक अमेरिकी नौसैनिक जहाज को खदेड़ दिया है। जबकि अमेरिकी नौसेना ने अपने किसी जहाज की ऐसी गतिविधि से साफ इनकार करते हुए रूस पर मनगढ़ंत आरोप लगाने की बात कही है।

मॉस्को के मुताबिक मंगलवार को रूसी विध्वंसक एडमिरल विनोग्रादोव ने मिसाइलों से लैस अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत यूएसएस जॉन एस मैक्केन को मौखिक रूप से उसके क्षेत्र से बाहर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही तटस्थ जलक्षेत्र में लौटने को कहा। रूस का कहना है कि पैसेफिक फ्लीट का युद्धपोत अमेरिकी विध्वंसक जहाज का पीछा करते हुए ‘पीटर द ग्रेट गल्फ’ तक गया है। उसने दावा किया है कि अमेरिकी युद्धपोत देर रात रूसी जल क्षेत्र में दो किलोमीटर अंदर तक घुस आया था।

दूसरी ओर, अमेरिकी नौसेना का कहना है कि पूरे समय उनके युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ही रहे हैं। उन्होंने रूस के दावों को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। अमेरिकी नौसेना की सातवीं फ्लीट के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोइ केली ने कहा कि अमेरिका कभी भी किसी के क्षेत्र में चोरी-छिपे घुसपैठ नहीं करता है। हम रूस की नौसेना के दावों को अस्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे फ्रीडम ऑफ नेविगेशन अभियान के संबंध में रूस ने झूठ बोला है। उल्लेखनीय है कि समुद्री क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं कम ही होती हैं। लेकिन इससे अब रूस और अमेरिका के बीच कूटनीतिक और सैन्य रिश्तों में खटास बढ़ सकती है।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…