सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं भाव

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 17 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई। इस तेजी से सोने का भाव 48,257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी गुरुवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में मात्र 28 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। इससे चांदी का भाव 59,513 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में चांदी 59,485 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गुरुवार को 17 रुपये की मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमत में बढ़त सीमित रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोना बढ़त के साथ 1815 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेड करती दिखी।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…