COVID-19: WHO की चेतावनी, मामलों में कमी के बावजूद सावधान रहें देश

जेनेवा। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने उन देशों को भी सचेत किया है जहां कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। WHO के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘मामले कम होने के बावजूद सभी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपने पहले भी ऐसा सुना होगा लेकिन हमें फिर से इसपर ध्‍यान देने की जरूरत है। सावधानी में न करें लापरवाही।’ शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी ने WHO के हेल्‍थ इमर्जेंसीज प्रोग्राम के लिए टेक्‍नीकल लीड मारिया वान केर्कखोव (Maria Van Kerkhove) के हवाले से यह जानकारी दी। मारिया ने शुक्रवार को वर्चुअल ब्रीफिंग में देशों को अलर्ट किया था।

उन्‍होंने आगे कहा, ‘महामारी में काबू करने के लिए अपनाए गए प्रभावी उपायों से संक्रमण में आई कमी को देख अच्‍छा लगता है। लेकिन अभी इस बात का समय नहीं है कि हम बेफिक्र हो जाएं बल्‍कि यह समय है कि हम और अधिक सतर्क और सावधान हों।’

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…