PM मोदी बोले- सरकार दूर करेगी किसानों की हर शंका, भड़काने का काम कर रहा विपक्ष

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ ने मंगलवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान एक बार फिर कृषि कानूनों के मसले पर बात की है. कच्छ में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार हर शंका का समाधान करने को तैयार है।

‘किसानों के हित में लिया गया फैसला’ 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है। क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या भैंस लेकर चला जाता है? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है, वैसी ही आजादी हम किसानों को दे रहे हैं। कई वर्ष से किसान संगठन इसकी मांग करते थे, विपक्ष आज किसानों को गुमराह कर रहा है लेकिन अपनी सरकार के वक्त ऐसी ही बातें करता था।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…