शूटिंग में व्यस्त राजेश सिंह, लोकेशन पर ही मनाया जन्मदिन

ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले राजेश सिंह गांव से अपने परिवार से मिलकर मुंबई वापस लौटे हैं। राजेश सिंह आजकल कई टीवी शोज़ और वेब सीरीज के शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने समय निकालकर अपने परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे। चुकी शूटिंग का डेट फाइनल हो चूका था इसलिए कुछ ही दिन में उन्हें गांव से वापस मुंबई लौटना पड़ा। मुंबई आते ही शूटिंग शुरू हो गई और शूटिंग के लिए लोनावला निकल गए। 25 दिसंबर को इनका जन्मदिन था। अभी फिलहाल वह लोनावाला में एक सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं और वही पर उन्होंने अपने सह कलाकारों व मित्रों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने इन्हे जन्मदिन की बधाई दी और इन्हे जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना की। 25 दिसंबर को दिन-भर राजेश के सगे-सम्बन्धी, मित्र और प्रसंशकों ने फ़ोन और मेसेज कर बर्थडे विश किया। राजेश सिंह ने भी सभी को उनके स्नेह और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। आपको बता दूँ की राजेश कई टीवी शोज़ और फिल्मों में काम कर चुके हैं और अभी कई शोज पाइपलाइन में है। संजना सिनेग्लोबल से बात करते हुए राजेश ने कहा की मेरे परिवार,  मित्रो और प्रसंशकों ने फ़ोन कर बधाई दिया। मैं एक बार फिर सभी को मीडिया के माध्यम से धन्यवाद देता हूँ। सभी लोगों का प्यार और सपोर्ट ही मुझे और ज्यादा काम करने की ऊर्जा देता है। मेरी इच्छा है की मैं और ज्यादा से ज्यादा शोज और फ़िल्में करू और लोगों को  एंटरटेन करता रहूं और लोग मुझे ऐसे ही प्यार और आशीर्वाद देते रहें।  

  • Related Posts

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…