अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं

ईखबर न्यूज़ रिपोर्टर रघुनाथ त्रिपाठी

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…