मोहिना कुमारी सिंह नहीं करना चाहतीं टीवी पर वापसी, कही यह बात

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहिना कुमारी सिंह खुद को टीवी की दुनिया से दूर ही रखना चाहती हैं। शादी के बाद उनका टीवी इंडस्ट्री से नाता टूट चुका है। मोहिना ने कहा, “मैं इस बात में विश्वास रखती हूं कि कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करना चाहिए। मैं नहीं जानती कि मैं कभी टीवी की दुनिया में वापसी कर पाऊंगी या नहीं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं स्क्रीन पर वापसी करूंगी ही नहीं। अभी के लिए मैं केवल इतना कह सकती हूं कि मैं अपने जगह पर खुश हूं और जिंदगी को एंजॉय कर रही हूं।”हाल ही में वह दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए जयपुर पहुंचीं। साल 2019 में मोहिना ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इस समय वह मार्शल आर्ट्स सीख रही हैं और उसे ही कुछ समय के लिए जारी रखना चाहती हैं।

मोहिना ने आगे कहा कि बतौर एक्ट्रेस मैंने बहुत कुछ सीखा। मेरे लिए टीवी एक अच्छा एक्सपीरियंस रहा। मैंने एक्टिंग सीखने के अलावा जिंदगी को समझा, रिलेशनशिप और लोगों को भी। मुझे याद आती है अपने उस पुराने रुटीन की। अजीबो-गरीब समय में हम उठकर शूटिंग करते थे, को-स्टार्स से मिलने का अहसास, लेकिन ठीक है कोई बात नहीं। तकनीक ने कई चीजें आसान कर दी हैं। मैं अगर सबसे दूर हूं तो मैं उन्हें फोन करके बात कर सकती हूं, उनके साथ वीडियो चैट कर सकती हूं। दोस्तों के साथ बने रहना बहुत आसान हो गया है। मुझे लेकिन उनसे मिलना पसंद है। मैं जल्द ही अपने टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों से मिलने मुंबई जाऊंगी।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…