बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव

बॉलीवुड में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के बाद अब आमिर खान के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। आमिर खान की टीम ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर होम क्वॉरंटीन हैं और जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।

आमिर की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

उनकी टीम की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक, मिस्टर आमिर खान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह घर पर सेल्फ-क्वॉरंटीन हैं और प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक है। जो भी बीते दिनों उनसे संपर्क में आए हैं सावधानी के तहत अपना टेस्ट करवा लें।

बंद कर दिए सोशल मीडिया अकाउंट्स

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कुछ शूटिंग बाकी है। ठीक होने पर वह इसे पूरा करेंगे। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी हैं। आमिर खान ने अपने बर्थडे के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं।

कई सिलेब्स हैं कोरोना पॉजिटिव

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना केसेज लगातार बढ़ते देखे जा रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग लंबे ब्रेक के बाद काम पर वापस लौटे हैं। इस बीच रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, निकी तंबोली, कार्तिक आर्यन और अब आमिर खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…