अभिषेक ने बताया जब आर्थिक तंगी से गुजरे थे अमिताभ बच्चन, ‘यश चोपड़ा से मांगा था काम

Abhishek told when Amitabh Bachchan went through financial crisis Yash Chopra had asked for work

अमिताभ बच्चन सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं हालांकि उनके करियर में एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 1990 के दशक में अपनी कंपनी के घाटे में जाने के बाद अमिताभ बच्चन दिवालिया हो चुके थे। अब अभिषेक बच्चन ने इस बारे में खुलासा किया कि उन्हें उस वक्त पढ़ाई छोड़कर वापस घर आने के लिए कहा गया था। वह उनके परिवार के लिए मुश्किलों भरा समय था।

अभिषेक ने छोड़ दी थी पढ़ाई
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादी के साथ पॉडकास्ट में अभिषेक कहते हैं कि ‘सच कहूं तो मैंने यूनिवर्सिटी छोड़ दिया था। मैं बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। मैंने अपनी शिक्षा छोड़ दी क्योंकि मेरे पिता आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहे थे। उन्होंने एबीसीएल नामक कंपनी शुरू की थी। मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी तरह से उनकी मदद करने के लिए योग्य था लेकिन मुझे यह महसूस हुआ कि एक बेटे के तौर पर मुझे अपने पिता के पास रहने और उनकी मदद करने की जरूरत है। इसलिए मैंने अपना कॉलेज छोड़ दिया और वापस आ गया। मैंने उनकी कंपनी में मदद करनी शुरू की।‘
अभिषेक बताते हैं कि कंपनी में उन्होंने प्रोडक्शन ब्वॉय के रूप में काम शुरु किया।

यश चोपड़ा से काम मांगने पहुंचे
अभिषेक बताते हैं कि एक रात उनके पिता ने उन्हें अपने पास बुलाया और बताया कि उनकी फिल्में चल नहीं रही हैं। बिजनेस भी चल नहीं रहा। कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसके बाद अमिताभ ने फैसला किया कि वो फिर से अपने अभिनय के करियर पर ध्यान देंगे और अगली सुबह वह यश चोपड़ा के घर पहुंचे। उन्होंने वहां जाकर कहा कि ‘देखिए मेरे पास कोई काम नहीं है। कोई मुझे अब काम नहीं दे रहा है। मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं इसलिए मैं आपसे काम मांगने आया हूं। कृपया करके मुझे एक फिल्म में काम दे दीजिए।‘

ये दो प्रोजेक्ट्स चल निकले
बता दें कि उसके बाद यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘मोहब्बतें’ बनाई। मल्टीस्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके साथ अमिताभ ने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को करने के लिए हामी भरी। वो दौर ऐसा था जब माना जाता था कि टीवी पर वो कलाकार काम करते हैं जो फ्लॉप हो चुके हैं। तब अमिताभ ने टीवी पर काम करना चुना। जबकि उनका परिवार भी उनके इस फैसले से सहमत नहीं था। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने उनके करियर को एक नई उछाल दी। दोनों ही प्रोजेक्ट्स चल निकले और अमिताभ ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…