अभिनेता मोहित मलिक और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अदिति के घर गूंजी किलकारी, शेयर की बेबी ब्वॉय की पहली झलक

अभिनेता मोहित मलिक (Mohit Malik) और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अदिति मलिक (Aditi Shirwaikar Malik) के फैन्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है।बता दें कि अदिति ने एक बेटे को जन्म दिया है। अदिति और मोहित ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। आधी रात के रोने के लिए और उसके साथ जो भी आता है उस सभी के लिए शुक्रिया…, क्योंकि हम सच में खुद को भाग्यशाली मानते हैं और अपने बेबी ब्वॉय का हमारी प्यार भरी दुनिया में स्वागत करते हैं। यह हमारे पास है और ये जादुई है। हम दो से तीन हो गए हैं।’ अदिति और मोहित के घर किरकारी गूंजी है, जिसकी पहली झलक भी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बेबी शावर की तस्वीरें की थी शेयर
बता दें कि इससे पहले बेबी शावर की तस्वीरें भी सितारों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मोहित मलिक ने इंस्टाग्राम पर वाइफ अदिति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था,” नवारी आली, मुबारक हो माई लव! ” फोटो में मोहित अपनी वाइफ को किस करते हुए नजर आ रहे थे। फोटो में अदिति ग्रीन साड़ी में पिंक दुपट्टा डाले दिख रही थीं तो वहीं मोहित ब्लैक कुर्ता में नजर आ रहे थे। फोटो में दोनों बहुत ही प्यारे नजर आ दिख रहे थे।

2010 में हुई थी शादी
बता दें कि मोहित और अदिति ने दिसंबर 2010 में शादी की थी। हाल ही में उनकी शादी को 10 साल पूरे हुए हैं। यह कपल 10 साल बाद पैरेंट बनने जा रहा है। बता दें कि इस कपल की पहली मुलाकात ‘मिली’ के सेट पर हुई थी। गौरतलब है कि मोहित इन दिनों ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ सीरियल में नजर आ रहे।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…