गायक मस्ताना का निधन भोजपुरी जगत को अपूर्णीय क्षति : मुक्तेश्वर

कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पाँव पसार रहा है। आये दिन लोगो की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों जहा कोरोना से भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक अजय पांडेय का निधन हो गया था वही आज भोजपुरी के एक और गायक आरा प्रखंड के शुभकरणगंज (दौलतपुर) निवासी नंद कुमार यादव उर्फ नंदकुमार मस्ताना का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। गायक नंदकुमार मस्ताना की निधन पर भोजपुरी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। गायक नंदकुमार मस्ताना के निधन पर भोजपुरी गायक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भोजपुरी गायक संघ अध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय ने कहा कि यह कोरोना काल कलाकारों के लिए अत्यंत दुखदाई साबित हो रहा है। कोरोना काल मे सरकार द्वारा कलाकारों को कोई सुबिधा भी मुहैया नही करा रही है। जिससे कलाकारों की घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है। नंदकुमार मस्ताना के निधन से भोजपुरी जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसका भरपाई नही किया जा सकता है। नंदकुमार मस्ताना एक अत्यंत मिलनसार के साथ ही सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने कभी अपनी गायकी को बाजारवाद की भेंट नही चढ़ने दी और अश्लीलता से सदैव दूर रहे। गायक नंदकुमार मस्ताना निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में समाजसेवी टीपी सिंह,गायक धनी पांडेय,गायक अभय दिवाकर,संगीतकार प्रमोद कुमार,डब्लू कुमार,गायक कुमार सरोज,किरण बाबा,कवि नंदकिशोर कमल,अतुल प्रकाश एवं मुन्ना सिंह आदि लोगो ने गायक नंदकुमार मस्ताना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…