शेयर बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, 30 में से सिर्फ 5 शेयरों में तेजी दिखी

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गुरुवार को भी लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। यह कल के 60,008 अंक के बंद स्‍तर से नीचे 59,968 पर खुला। खबर लिखे जाने तक BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 147.96 अंक यानी नीचे 59,860.37 अंक पर कारोबार कर रहा था। BSE के साथ साथ गुरुवार को कारोबार शुरू होने पर NSE में भी गिरावट देखने को मिली। NSE सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर NSE का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 31.20 अंक यानी कि 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 17,867.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

BSE की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार की सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स पर State Bank Of India और HDFC Bank के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी, तो वहीं Reliance और Tata Steel के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर ITC, BAJFINANCE, SBIN, BAJAJFINSV, ASIANPAINT, NTPC, HDFCBANK, POWERGRID, ICICIBANK और TITAN के शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि, HINDUNILVR, BHARTIARTL, HDFC, INDUSINDBK, ULTRACEMCO, NESTLEIND, RELIANCE, LT, MARUTI, SUNPHARMA, AXISBANK, KOTAKBANK, INFY, TCS, TATASTEEL, BAJAJ-AUTO, HCLTECH, DRREDDY, TECHM और M&M के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि, “बाजार की गति हाल ही में कमजोर हुई है, और बाजार जोखिम-बंद मोड की ओर बढ़ रहा है। ऊंचे मूल्यांकन, कई विदेशी ब्रोकरेज द्वारा भारत का डाउनग्रेडिंग, आरबीआई की चेतावनी टिप्पणियों और एफआईआई द्वारा निरंतर बिक्री ने बाजार की इस कमजोरी में अपना अहम योगदान दिया है।

इससे पहले बुधवार को भी दिन भर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान BSE और NSE दोनों में ही गिरावट का सिलसिला देखने को मिला था। बुधवार को दिन भर के कारोबार के बाद BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 314.04 अंक यानी कि, 0.52 फीसद की गिरावट के साथ 60,008.33 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, BSE के साथ साथ NSE में भी गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को NSE को मेन इंडेक्स निफ्टी भी 100.55 अंक यानी कि, 0.56 फीसद की गिरावट के साथ 17,898.65 अंक पर बंद हुआ था।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…