’83’ के प्रमोशन में छाया दीपिका पादुकोण का लुक, फ्रिल बैकलेस गाउन में मस्तानी को देख उड़े फैंस के होश

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल यानी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। दीपिका ने अपने ​करियर में अबतक न जानें कितनी हिट फिल्में दी हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वह कुछ भी पहन लें वह स्टाइल स्टमेंट बन जाता है। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हॉट लुक देती नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें…

नियॉन पिंक गाउन में दिखीं हॉट :

दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म ’83’ के प्रमोशन्स के लिए साउदी अरेबिया के जेडाह पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने नियॉन पिंक गाउन पहनना था। उनकी इस ड्रेस का स्लीव्ज् स्वान शेप था जो पीछे से काफी डील नेक थी। इस ड्रस में दीपिका बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं ड्रेस के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। बस कानों में उन्होंने डायमंड इयरिंग पहना हुआ था। अपने इस लुक की तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वहीं फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

एयरपोर्ट पर रणवीर ने किया दीपिका को किस :

बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आए थे। रणवीर और दीपिका के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणवीर और दीपिका हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं, वहां मौजूद पैपराजी उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए पहुंच जाते हैं। वीडियो में रणवीर पैपराजी से बात चीत के बाद दीपिका को किस कर देते हैं, जिसके बाद एयरपोर्ट की ओर चले जाते हैं। इस दौरान रणवीर ने टाइगर प्रिंट बूलन की स्वेट शर्ट और रेड कलर की पेंट में नजर आ रहे थे। जबकि दीपिका व्हाइट एंड ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रहीं हैं।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…