अक्षय कुमार और किकू शारदा ने विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली : The Kapil Sharma Show updates: द कपिल शर्मा शो अक्षय कुमार और सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन करने पहुंचे हैंl इस अवसर पर किकू शारदा अक्षय कुमार के साथ मिलकर कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी का मजाक उड़ाते हैंl दोनों का वीडियो वायरल हो गया हैl कटरीना कैफ और विकी कौशल ने अभी हाल ही में शादी की हैl दोनों ने इस अवसर पर शादी के फेरे होने तक इसे लेकर चुप्पी साधे रखीl यह भी खबर आई थी कि दोनों ने शादी के अवसर पर लोगों से शादी की जानकारी मीडिया में लीक नहीं करने की भी बात कही थीl इसके चलते अक्षय कुमार और किकू शारदा ने दोनों की शादी का मजाक भी इसी अंदाज में उड़ाया हैl

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने हाल ही में की है शादी

अक्षय कुमार से बातचीत करते हुए किकू शारदा करते है, ‘मैंने राजस्थान में एक हाई प्रोफाइल शादी में भाग लिया है लेकिन मैंने आज तक ऐसी शादी नहीं देखी क्योंकि मुझे कुछ देखने को ही नहीं मिलाl किकू शारदा आगे कहते है कि सब कौशल मंगल से विवाह हो गयाl’

द कपिल शर्मा शो काफी पसंद किया जाता है

किकू शारदा से अक्षय कुमार पूछते है, ‘इस अवसर पर आपको किटकैट खाने को मिला होगाl’ दरअसल वह कटरीना कैफ का नाम ले रहे होते हैंl विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी के दौरान यह खबर आई थी कि उन्होंने अपने मेहमानों के लिए एक एसओपी बनाई थी कि वह शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक नहीं करेंगे और अपना फोन और कैमरा होटल के रूम में ही छोड़कर आएंगेl द कपिल शर्मा शो काफी पसंद किया जाता हैl इसे कपिल शर्मा होस्ट करते हैं।

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में हुई है रिलीज

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में रिलीज हुई हैl इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया हैl वहीं इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थीl

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…