अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन करेंगे पोलैंड का दौरा, रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए बन सकती है रणनीति

वाशिंगटन। रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध का आज 26वां दिन है। रूस दिन भर दिन यूक्रेन पर अपनी बमबारी तेज करते जा रहा है। वहीं इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले पर साथी देशों के कार्यों का जायजा लेने पोलैंड जाएंगे। जानकारी के अनुसार बाइडन नाटो और यूरोपीय देशों के साथ बात करके पुतिन को रोकने की रणनीति तैयार करेंगे।

मानवाधिकार संकट पर भी होगी चर्चा

बता दें कि बाइडन इस दौरान पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार बाइडन शुक्रवार को पोलैंड की यात्रा करेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे की यूक्रेन को सहयोग देने वाले देश वहां के मानवाधिकार संकट पर मदद के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। बैठक में रक्षात्मक कार्रवाई के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हो सकती है।

जेलेंस्की ने कहा छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बीच कहा है कि वे पुतिन के साथ वार्ता और समझौते के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस के साथ बातचीत विफल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के अनुसार दोनों नेताओं को वार्ता के लिए हर मौके का उपयोग करना होगा तभी ये युद्ध शांत होगा नहीं तो तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…