सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी करने पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा, लोगों ने कहा- अपना कुछ बना लो

नई दिल्ली। करण कुंद्रा इन दिनों एकता कपूर के विवादित रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ में जेलर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट करण कुंद्रा कैदियों को मोटिवेट करने और उनका हौसला बढाने के लिए शो में अक्सर शायरी कहते हैं। वैसे तो करण कुंद्रा को जेलर के रूप में लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में करण ने कुछ ऐसा किया, जोकि लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया। दरअसल करण ने अनजाने में सिद्धार्थ की कही हुई बात कह दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।

सिद्धार्थ का ये डायलॉग बोलकर बुरे फंसे करण कुंद्रा

हाल ही में एक एपिसोड के दौरान करण कुंद्रा सिद्धार्थ शुक्ला का डायलॉग बोलते हुए नजर आए। जिसे सुनकर लोगों के दिलों में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला की यादें ताजा हो गई। दरअसल करण कुंद्रा ने जेल में बंद कैदियों को समझाते हुए कहा ‘कुछ ऐसा करो कि तुम्हें निकालने की कोशिश नहीं साजिश की जाए’। करण कुंद्रा ने जैसे ही ये शब्द कहें लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला का ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर किया, जिसमें बिलकुल यही शब्द लिखे गए थे। स्क्रीन शॉर्ट शेयर करने के साथ ही लोगों ने करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया।

लोगों ने ट्रोल कर पूछा कुछ ओरिजिनल नहीं है क्या आपके पास

करण कुंद्रा को सोशल मीडिया पर लोगों ने सिद्धार्थ की कही बात को कॉपी करने के लिए बुरी तरह ट्रोल कर दिया। एक्टर को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अब ये बर्दाशत के बाहर हो रहा है। अब कुछ बचा है क्या कॉपी करने के लिए, शर्मनाक। सिद्धार्थ रेंबो बना देना इसे प्लीज’। दूसरे यूजर ने कॉपी करने पर लिखा, ‘सिद्धार्थ शुक्ला के कहे शब्दों और उनकी सोच को इस शो में कॉपी किया जा रहा है, जरा सोचो कितना उन्होंने सभी पर प्रभाव डाला है। चाहे करण कुंद्रा हो या फिर कोई भी, सिद्धार्थ को कोई कितना भी कॉपी करें उनके व्यक्तिव के आसपास भी नहीं पहुंच सकता’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये क्या हो रहा है करण कुंद्रा, अपना भी कुछ बना ले भाई, कब तक किंग से छापेगा’।

सोशल मीडिया पर अक्सर सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हैं फैन्स

हालांकि करण कुंद्रा के फैन्स भी अपने पसंदीदा सितारे का साथ देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने सिड्नाज के फैन्स से सवाल करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘तुम लोग सच में सिड्नाज के फैन्स हो? तेजरन के फैन्स ही सबसे ज्यादा सिड्नाज का आदर करते हैं। हमारे आइडल ने भी कभी सिड्नाज की तुलना नहीं की है। तुम लोग कितनी भी नफरत फैलाओ और उल्टा-सीधा बोलो, हम तब भी शहनाज के लिए प्रार्थना करते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स आज भी उन्हें अक्सर याद करते हैं।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…