कप्तान को जीत का तोहफा दे पाएगी मुंबई की टीम, जानिए कब और कहां देखें आज का मुकाबला

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस इस सीजन में पहली जीत को तरस रही है। शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में शाम को राजस्थान रायल्स के खिलाफ मुंबई की टीम खेलने उतरेगी। यह मैच टीम के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आज कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है। मुकाबले में टीम के खिलाड़ी जीत हासिल कर रोहित को जीत का तोहफा देना चाहेंगे।

लगातार 8 मैच हार चुकी मुंबई को पहली जीत का इंतजार है तो वहीं राजस्थान ने 8 मैच में से 6 में जीत हासिल किया है। मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है तो वहीं राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है। संजू सैमसन की टीम का इरादा यहां जीत हासिल कर प्लेआफ की दावेदारी और मजबूत करने की होगी जबकि मुंबई के लिए जीत सम्मान बचाने की जंग है।

कब होगा राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?

30 अप्रैल, शनिवार को होगा राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच।

कहां खेला जाएगा राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?

राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?

राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच का टास?

राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।

राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?

राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी हर खबर को आप आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कई दिनों से दरबार राजशाही के खिलाड़ियों के साथ फीस को लेकर समस्या चल रही है. टीम ने इस सीजन में अभी तक कई…