आइपीएल को मिल सकता है नया चैंपियन, गुजरात क्यों है राजस्थान पर भारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का कारवां अब अपने आखिरी मैच तक पहुंच गया है। 29 मई को वर्ल्ड के सबसे बड़े स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल मुकाबले में पहली बार आइपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस का सामना आइपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान से होगा। आइपीएल 2022 के इस सीजन में गुजरात की टीम जिस तरह से खेली है उसको देखते हुए लगता है कि इस बार फैंस को नया चैंपियन मिलना लगभग तय है। गुजरात ने इस सीजन में पहले लीग स्टेज में 10 जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर खत्म किया और फिर क्वालीफायर में 188 के स्कोर को आखिरी ओवर तक चले मैच में सफलतापूर्वक चेज किया और फाइनल में जगह बनाई।

गुजरात में है मैच विनर्स की भरमार

आइपीएल के इस सीजन में राजस्थान के खिलाफ गुजरात का पलड़ा इसलिए भारी है क्योंकि गुजरात में बाकी टीमों की तुलना में मैच विनर्स अधिक हैं। गुजरात ने अब तक खेले गए मुकाबलों में से 8 में चेज करते हुए जीत हासिल की है और हर मुकाबले में टीम के लिए अलग-अलग मैच विनर्स टीम की तरफ से सामने आए हैं।

गुजरात के लिए कभी हार्दिक पांड्या ने फिनिशर का रोल निभाया तो कभी राशिद खान ने बल्ले से मैच जीताया। जब बाकी टीमों ने डेविड मिलर से किनारा किया तो गुजरात में पहली बार शामिल मिलर ने अपने दम पर गुजरात को दो मैचों में जीत दिलाई। राहुल तेवतिया कभी मैच फिनिशर के रोल में दिखे तो कभी राशिद ने गेंद से खेल को बदल दिया।

हार्दिक और नेहरा की जोड़ी कर रही है कमाल

हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा की जोड़ी ने गुजरात की नई-नवेली टीम को न केवल तैयार किया बल्कि अब टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और ट्राफी जीतने की दावेदार है। हार्दिक पांड्या ने कप्तानी के तौर पर सभी को प्रभावित किया है। ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है और टीम जोश से भरी हुई है।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…