जेम्स एंडरसन ने बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भी रह गए पीछे

नई दिल्ली: बढ़ती उम्र के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं, जिसे तोड़ पाना अन्य गेंदबाज़ों के लिए बेहद मुश्किल होगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एंडरसन ने टॉम लाथम को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट का आंकड़ा छू लिया था। ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

इसके साथ ही एंडरसन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 30 की उम्र पार करने के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले एंडरसन विश्व के महज दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के ही पूर्व विकेटकीपर बैट्समैन एलेक स्टीवर्ट ने 30 की उम्र पार करने के बाद सर्वाधिक 107 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि एंडरसन का यह 100वां टेस्ट मुकाबला था। वहीं सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ क्रम से 95-95 टेस्ट के साथ इस सूची  में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 30 साल का होने के बाद 92 टेस्ट मैच खेले हैं।

एंडरसन का इस सूची में शामिल होना इसलिए भी खास है, क्योंकि वह तेज गेंदबाज हैं। 39 वर्ष की आयु में भी वह युवा तेज गेंदबाजों के लिए मिसाल बने हुए हैं। एंडरसन जिस प्रकार से गेंदबाजी कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह आने वाले कम से कम दो-तीन साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। जेम्स एंडरसन के पास अब मौका होगा कि वह एलेक स्टीवर्ट को पीछे छोड़ इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करें।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में भारत के…