महाराष्ट्र पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, संत तुकाराम शिला मंदिर का किया लोकार्पण

पुणे: पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) संत तुकाराम शिला मंदिर के लोकार्पण के लिए पुणे पहुंच चुके हैं। इस के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने संत तुकाराम मंदिर में संत तुकाराम महाराज के दर्शन किए। इसके साथ ही, संत तुकाराम शिला मंदिर का लोकार्पण भी किया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से पुणे पहुंचे। 

वही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) की आगवानी की। इस के चलते भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। 

वही दूसरी तरफ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद निर्देश दिया है कि आने वाले डेढ़ साल में लगभग 10 लाख लोगों की भर्तियां की जाएं। इन लोगों को सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में नौकरीदी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक Twitter हैंडल से ट्वीट करते हुए इस संबंध में जानकारी दी गई है। PMO द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया है कि सरकार आने वाले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्तियां करे।’ वही पीएम मोदी के इस फैसले से हर कोई खुश है।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…