टीम इंडिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह समेत ये 4 खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को 23 जून से चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने को मिलेगा। इंग्लिश टीम के खिलाफ दमदार प्रैक्टिस करने के लिए भारतीय टीम ने नई योजना बनाई है। भारत को लीसेस्टरशायर के खिलाफ यह मैच खेलना है और टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अपने 4 खिलाड़ी विपक्षी टीम से खिलाने का फैसला लिया है। जी हां, इस प्रैक्टिस मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना विराट कोहली और रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। वहीं पुजारा भी भारत के खिलाफ खेलेंगे।

इस प्रैक्टिस मैच में भारत के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और चेतेशवर पुजारा के अलावा ऋषभ पंत व प्रसिद्ध कृष्णा खेलेंगे। लीसेस्टरशायर क्लब के द्वारा जारी बयान के अनुसार “एलसीसीसी, बीसीसीआई और ईसीबी सभी ने दौरा करने वाले शिविर के चार खिलाड़ियों को रनिंग फॉक्स टीम का हिस्सा बनने की अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की है, ताकि यात्रा दल के सभी सदस्यों को स्थिरता (फिटनेस के अधीन) में भाग लेने की अनुमति मिल सके।”

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…