महिला एसआई को गोली मार टीआई ने किया सुसाइड

भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में था पदस्थ
इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम गये थे एसआई से मिलने

भोपाल। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ एक महिला एसआई को गोली मार खुद भी आत्महत्या कर ली। टीआई तीन दिन से छुट्टी पर थे और इसी दौरान एसआई से मिलने इंदौर पहुंचे थे। इसके पहले भोपाल के ही कई थानों में पदस्थ निरीक्षक रमाकांत वाजपेयी ने भी भिंड के मालनपुर थाने में आत्महत्या कर ली थी। वे एक महिला हवलदार से प्रताड़ित थे।
पुलिस के मुताबिक टीआई हाकम सिंह महिला एसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में महिला एसआई घायल हो गई है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचे हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं।
टीआई हाकम सिंह का हाल में ही भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थापना हुई थी। वो 3 दिन की छुट्टी लेकर इंदौर गए थे। उन्हें अगले एक दो दिन में भोपाल आना था, लेकिन इससे पहले इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में उन्होंने खुद को गोली मार ली। वे सिपाही के पद पर पदस्थ थे और प्रमोशन पाकर थाना प्रभारी के पद तक पहुंचे थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…