प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुशी से झूम उठीं आलिया भट्ट की मां और रणबीर की बहन रिद्धिमा

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की है लेकिन इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे हास्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। जिसमें उनकी सोनोग्राफी चल रही है और साथ में रणबीर कपूर भी बैठे हैं। आलिया के इस पोस्ट को देख सभी काफी खुश है। साथ ही सेलिब्रिटी भी आलिया की इस पोस्ट पर उन्हें कमेंट के जरिए बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा और आलिया की मां ने भी उन्हें भर भर के बधाईयां दी है। साथ ही करण जौहर भी खुशी से झूम उठे हैं।

आलिया की मां और रणबीर की बहन हैं बेहद खुश

आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने आलिया और रणबीर को बधाई दी है। उन्होंने आलिया की उस पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘our cup runneth over’ इसके साथ ही उन्होंने ‘congratulation’ भी लिखा है। नन्हे मेहमान के आने की खुशी में कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। साथ ही रणबीर की बहन ने भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दी है। रणबीर का बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि ‘my babies are having a baby’ इसके साथ ही उन्होंने रणबीर और आलिया की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है।
करण जौहर ने दी बधाई

आलिया की इस गुड न्यूज पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर मौनी रॉय, ईशान खट्टर, अर्चना पूरन सिंह, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने कपल को कमेंट के जरिये भर-भर के बधाईयां दी है। आलिया की इस गुड न्यूज से सभी बेहद खुश हैं। वहीं आलिया और रणबीर के क्लोज वन करण जौहर भी खुशी के मारे झूम उठे हैं। करण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया और रणबीर की एक प्यारी सी फोटो शेयर कर लिखा कि ‘बहुत सारा प्यार दोनों को, मेरी बेबी जल्द ही मां बनने वाली है। मैं अपनी फिलिंग्स को बयां नहीं कर सकता। दोनों को बहुत सारा प्यार।’ इसके साथ ही उन्होंने कमेंट में भी कपल को बधाईयां दी है।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…