अमिताभ से अचनाक मिले आमिर, तस्वीर शेयर कर बिग बी ने लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वह अपने पोस्ट के जरिए फैंस को जवाब देते रहते हैं। इसी के साथ अमिताभ अपनी फिल्मों से जुड़े दिलचस्प कहानी-किस्से भी शेयर करने में आगे हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने आमिर खान के साथ फोटो पोस्ट की है, जिसमें आमिर उनसे अचानक मिलने आ गए। जी हाँ और अमिताभ ने इस मुलाकात के बारे में भी बताया।

जी दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ लेटेस्ट तसवीर पोस्ट की है। आप देख सकते हैं इसमें बिग बी कार के अन्दर बैठे हुए है और उनके सामने आमिर खान है। वहीं बिग बी उनकी तरफ हाथ बढ़ाते हुए दिख है और उन दोनों के चेहरे पर एक स्माइल है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है और आमिर ने पिंक शर्ट पहने हुए है। वहीं अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जैसे ही मैं निकलने वाला था।।। मेरी कार की खिड़की पर नॉक हुई और यह आमिर है।।। भगवान! एक शाम में इतने सारे दिग्गज दोस्त।’

अब उनका यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप खुद एक दिग्गज है। एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों कब साथ में फिल्म करेंगे। आप सभी को बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 2022 को लेकर चर्चा में है। जी हाँ और केबीसी का प्रोमो हाल ही में जारी किया गया था, हालांकि इसका टेलीकास्ट टीवी पर कब होगा ये डेट सामने नहीं आया है। वैसे इस बार इसका टैग है, ज्ञान जहां से मिले बटोर लो, लेकिन पहले टटोल लो। काम के बारे में बात करें तो जल्द अमिताभ ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देंगे।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…