मतदान में गड़बड़ी की शिकायत

सिवनी। सिवनी जिले में प्रथम चरण में 25 जून को हुए पंचायत चुनाव में जुरतरा गांव के ग्रामीणों ने गड़बड़ी होने का गंभीर आरोप लगाए हैं। मतदान मे गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ओर एसडीएम सहित निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान के दौरान हंगामा कर फर्जी तरीके से मतदान किया गया है। वहीं उन्होंने मृतकों के नाम से भी मतदान होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदान के बाद मतपत्रों की संख्या की घोषणा की थी लेकिन जब गढ़ना हुई तो मतपत्र मे अंतर आया… इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि जब मोठार गांव में सरपंच के मतपत्रों की गढ़ना हुई तो 601 मत पत्र निकले जबकि जनपद ओर जिला पंचायत 604 मत पत्र निकले जिससे मत पत्रों के अंतर से गड़बड़ी साफ नजर आ रही है। शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मतदान के दौरान उंगलियों पर निशान भी नहीं लगाए गए। ग्रामीणों ने गड़बड़ी की जांच कराए जाने ओर विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरण पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…