काजोल और सूर्या को लेकर आई बड़ी खबर, अजय देवगन ने दी बधाई

बॉलीवुड जगत के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। जी दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को ऑस्कर समिति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आप सभी को यह भी बता दें कि पहले इस समिति में पहले से ही एआर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, विद्या बालन, आमिर खान और सलमान खान शामिल हैं। जी हाँ और काजोल को बीते मंगलवार को द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से जारी की गई 2022 की कैटेगरी के लिए गेस्ट लिस्ट सूची में नॉमिनेट किया गया था। आप सभी को बता दें कि केवल काजोल ही नहीं बल्कि उनके अलावा साउथ एक्टर सूर्या को भी आमंत्रित किया गया है। वह ऐसे पहले साउथ एक्टर हैं जिन्हें ऑस्कर कमेटी ने बुलाया है।

आप सभी को पता हो कि काजोल इस साल सदस्य बनने के लिए आमंत्रित की गई हिंदी फिल्म जगत की एकमात्र एक्ट्रेस हैं। जी हाँ और जानकारी के मुताबिक काजोल अगले महीने ही फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक यानी 30 साल पूरे करने वाली हैं। वहीं वह इस साल ऑस्कर समिति में आमंत्रित किए गए 397 नए सदस्यों में शामिल थीं। हालाँकि अगर एक्ट्रेस काजोल निमंत्रण स्वीकार कर लेती हैं, तो वह अगले साल 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए मतदान करने के योग्य होंगी।

दूसरी तरफ, काजोल ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उनके पति और अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है। बात करें एक्टर सूर्या के बारे में तो उनको कोसोरारई पोट्रु और जय भीम के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। जी हाँ और उनके अलावा पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता रीमा कागती को भी समिति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…